हल्द्वानी (नैनीताल) आज दिनांक 4 सितंबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों द्वारा चिंताजनक बैठक एडवोकेट गंगा प्रसाद के नेतृत्व में की गई। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश एवं भूस्खलन से कई पहाड़ी क्षेत्रों में जैसे बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जिलों में मकान ध्वस्त होने व आमजन की क्षति होने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों की मलबे से दबने से मृत्यु होने के संदर्भ में राज्य सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद हेतु सरकार से मांग की गई है। तथा साथ ही नदियों के किनारे बसे लोगों को कंट्रोल रूम से उचित सहायता एवं विस्थापन की कार्यवाही की मांग की गई। उत्तराखंड की नदियों पर बने बांधों एवं पूलों इत्यादि के उचित रखरखाव एवं पूलों का निरीक्षण वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरिंग की मदद से दुरुस्त एवं ठीक किया जाए तथा अति संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को हटाकर उचित स्थान में विस्थापित किया जाए निर्धन व्यक्तियों एवं असहायव्यक्तियों को तुरंत आपदा प्रबंधन से धनराशि मुहैया कराई जाए। आज की बैठक में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला नैनीताल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

