हल्द्वानी (नैनीताल) आज दिनांक 6 सितंबर 2026 को हल्द्वानी महानगर के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में मूलनिवासी संघ जिला इकाई नैनीताल के जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर मूलनिवासी एडवोकेट गंगा प्रसाद प्रदेश संगठन सचिव पीपीआईडी एवं जिला प्रभारी नैनीताल ने दिल्ली में आयोजित होने जा रही 20 सितंबर 2026 को मजदूर महागर्जना महारैली को सफल बनाने एवं मानव संसाधन जुटाना एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने बाबत अधिक से अधिक मूलनिवासी समाज के लोगों को दिल्ली में मजदूर महागर्जना महारैली में शामिल करते हुए उक्त रैली को सफल बनाने हेतु एक परिचर्चा बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताजनों एवं मूलनिवासी संघ जिला नैनीताल के पदाधिकारियों ने उक्त महारैली को सफल बनाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में आर आर लोहिया जिला अध्यक्ष मूलनिवासी संघ, सुंदर बौद्ध, दीपक चन्याल, प्रेम राम, शंकर कोहली, प्रकाश टम्टा, बहादुर राम, गोपाल राम ग्वासीकोटी, नंदन प्रसाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

