द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 11/10/2026- को द्वाराहाट में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर 20 अक्टूबर 2026, को ग्राम सभा बैरती के आगरीगैर स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा इससे पूर्व रैली निकालकर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा। देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, श्रमिकों की बदहाल दशा, ठेकेदारी प्रथा के विरोध में किसानों की बिगड़ती स्थिति, शिक्षित बेरोजगारों से हो रहे खिलवाड़ के विरुद्ध एक रैली व जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) डॉक्टर के एस चौहान, पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बी डी बोरकर, पीपल्स मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार, पीपल्स फार्मर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह, पीपल्स यूथ फ्रंट के गौरव धीमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य प्रभारी एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार, राज्य अध्यक्ष एडवोकेट पी एन बेनीवाल, सहित कई राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता भाग लेंगे रैली की तैयारियों हेतु बैठकों का दौर जारी है इसी क्रम में आज द्वाराहाट में बैठक आयोजित की गई बैठक में वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की बैठक में एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार, राज्य संगठन सचिव रफीक अहमद, मीडिया प्रभारी प्रकाश आगरी, प्यारेलाल, गणेश चंद बौद्ध, हेमराज आदि उपस्थित रहे।

