अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘लाइव्ड एक्सपीरियंस हीयर्ड : रियल वॉइसेज, रियल चेंज’ है। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने पर जोर दिया गया। विभाग ने विद्यार्थियों एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक कल्याण और जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल, डॉ रुचि कक्कड़, डॉ सुनीता कश्यप,डॉ मीना, डॉ पूजा कमल सहित विद्यार्थी शामिल हुए।

