
पंजाब बामसेफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में डी.के. खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी मू. दयाराम के प्रयासों से पंजाब फगवाड़ा शहर में मू.सोढीराम झल्ली के आवास पर उनके पौत्र के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बामसेफ एवं उसके अनुवांशिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं उनके सगे संबंधियों के समक्ष डी.के. खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट को मूल निवासी रंजीव कुमार ने चार लाख रुपये डोनेट करने का वादा किया ओर अपने वादे को उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन मू.बी.डी. बोरकर को मार्च 2023 में चार लाख रुपए का चेक हस्तांतरित कर अपना वादा पूरा किया। जिसमें उपस्थित थे, एडवोकेट अजीत जीनवाल सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली, डॉक्टर के. एस. चौहान महाअधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली, सरदार सुरेंद्र सिंह सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी बामसेफ, मू. हेमराज सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.पी.आई.डी, सीनियर कार्यकर्ता बामसेफ बोधराज खटाना, कुलदीप कुमार सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी मूलनिवासी संघ, मू अशोक खेड़ा सीनियर कार्यकर्ता बामसेफ, नितिन कुमार प्रांतीय अध्यक्ष बामसेफ पंजाब राज्य आदि की उपस्थिति में चेक प्रदान किया। मूल निवासी रंजीव कुमार ने अपने पिता दर्शन राम एवं माता करमी देवी के नाम पर दो लाख का चेक तथा अपनी दो बेटियों श्वेता और सुरुची के नाम दो लाख रुपए का चेक डोनेट किये।इससे पूर्व मूल निवासी रंजीव कुमार ने अपनी पत्नी और स्वयं के नाम पर दो- दो लाख का चेक प्रदान कर चुके थे। इस प्रकार उन्होंने अब तक कुल आठ लाख रुपए डोनेट कर फूले और डॉक्टर अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाकर ट्रस्ट के कार्य को गति प्रदान किया। उनके इस नेक कार्य के लिए सभी लोगों ने उनकी भुरि- भुरि प्रशंसा की। उसी जन्मदिन समारोह के शुभ अवसर पर बामसेफ के सीनियर कार्यकर्ता मूलनिवासी बोधराज खटाना ने आश्वासन दिया कि ट्रस्ट के लिए जिन्होंने सबसे अधिक रुपए डोनेट किया होगा उनसे वे एक लाख रुपए अधिक डोनेट करेंगे।