पौड़ी आज दिनांक 05.06.2023 को पुलिस लाईन पौड़ी में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत एवं महिला हेल्पलाइन की कार्मिकों के सहयोग से अध्यापक पंकज सुन्दरियाल पौड़ी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों को(घर पर पड़े बेकार माचिस की तीलियाँ,छोटे-छोटे पत्थर,पॉलिथीन,लकडियाँ आदि)पर्यावरण संरक्षण हस्तशिल्प और बेकार पड़े सामान से उपयोगी चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।05 जून के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिये इन वस्तुओं को बनाना जरुरी बताया। साथ ही पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा माचिस की तीलियों से कलाकृतियाँ बनाकर कला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से केदारनाथ मन्दिर,चर्च,ताजमहल आदि बनाने की जानकारी महिलाओं को दी गयी। यह कला उत्तराखण्ड़ की प्राचीन काष्ठकला को जीवित करने में सहायक होगी। जिससे पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिस परिवार के बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

