मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग और मणिपुर हिंसा की जांच और दोषियों को मृत्युदंड की सजा को लेकर ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी ने राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन भेजा। मणिपुर हिंसा की अनदेखी कब तक करेगी केंद्र व राज्य सरकार बीते दो महीने से मणिपुर में स्थानीय दो समुदायों मैतेई और कुकी के बीच हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी और सैकड़ो लोग घायल हो गए। मणिपुर में इस हिंसा के कारण हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं ये आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार शांति बहाल करने में पूरी तरह नाकाम रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में हजारों की भीड़ द्वारा दो नग्न महिलाओं को दौड़ाया गया। जो देश के लिए शर्मशार कर देने वाली घटना है। ऑल इंडिया संपादक संघ मांग करता है की मणिपुर हिंसा में जो भी दोषी है उनकी निष्पक्ष जांच करते हुए उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए। और साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

