नागपुर (महाराष्ट्र) बामसेफ व उसके ऑफ सूट विंग द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन बी एस -4 राष्ट्र व्यापी जन जागरण अभियान के अंतर्गत संविधान सम्मान में संविधान प्रबोधकों द्वारा राष्ट्रीय पथ संचालन व गण सभा का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 10:00 बजे से दीक्षाभूमि वह उटखान से संविधान चौक होते हुए इंदौर मैदान तक पथ संचलन किया गया तत्पश्चात इंदौर मैदान में झंडारोहण व राष्ट्रगीत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात गणसभा का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमें विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियर झेड खोब्रागडे संस्थापक संविधान फाउंडेशन महाराष्ट्र, पुष्पा ताई बौद्ध अध्यक्ष बौद्ध महिला मैत्री संघ नागपुर, संभाजी भगत संयोजक संविधान संगीति महाराष्ट्र रहे। वक्तागणों में बी डी बोरकर कर चेयरपर्सन डीके खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट, हेमराज सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, के तिलक कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, नयनाल कृष्ण राव राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी संघ ,डॉ सत्या जीत राव अध्यक्ष बामसेफ रिसर्च वींग, डॉ प्रभाकर निसर्गध राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी सभ्यता संघ, डॉ रजनीश प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी विद्यार्थी संघ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की रक्षा और सुरक्षा के लिए राष्ट्री व्यापी बी एस-4 कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि जब तक भारतीय संविधान सुरक्षित है तब तक भारत का प्रत्येक गरीब, वंचित ,महिला, अल्पसंख्यक के अधिकार सुरक्षित हैं उन्होंने कहा कि भारत में कोई ऐसी शक्ति नहीं जो भारतीय संविधान को खत्म कर सके वक्ताओं ने कहा जब तक भारत में बामसेफ संगठन है तब तक संविधान से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता बामसेफ भारत में सभी को न्याय सम्मान सहित सभी संवैधानिक अधिकारों के साथ जीवन जीने के लिए कार्य कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बामसेफ का उद्देश्य भारत में संवैधानिक न्याय व्यवस्था स्थापित करना है इसलिए आज इस पहले ऐतिहासिक पथ संचलन और गण सभा का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि बामसेफ भारत में फूल अंबेडकरी विचारधारा समानता एकता, बांधुता, न्याय पर आधारित भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है उन्होंने सभी से कहा कि बी एस-4 राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन को हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी बामसेफ के ऑफ सूट विंग कार्य करें जिससे भारत के प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान के विषय में उसके मूलभूत अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके और हर घर संविधान पहुंच सके यह कार्य सभी संविधान प्रबोधकों को करना है गण सभा के बाद सायंकाल से मूलनिवासी सभ्यता संघ द्वारा मूल निवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो राष्ट्र के लिए एक संदेश के रूप में रहे पथ संचलन और गण सभा में सभी राज्यों के बामसेफ के ऑफ सूट विंग के राज्य अध्यक्ष मंडल जिला तहसील अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया! कार्यक्रम में देश भर से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

