बागेश्वर आज दिनांक 11जनवरी2024 को अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्यकरिणी के आहवान पर बायलाॅज संविधान निमार्ण सभा की महत्वपूर्ण बैठक होटल विवेक तहसील रोड बागेश्वर में भगवान बुद्ध व संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई! तत्पश्चात स्वागत कार्यक्रम का संचालन बागेश्वर जिले के महामंत्री सुधीर कुमार टम्टा द्वारा किया गया! और सभी प्रांतीय और मंडल और जिला ब्लॉक के पदाधिकारियों को बैच अलंकरण किया गया! तत्पश्चात बागेश्वर जिले के अध्यक्ष सुनील धौनी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया! तत्पश्चात बैठक का विधिवत संचालन प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा द्वारा की गई बैठक में पूर्व में बने संगठन के संविधानों का समावेश करते हुए ब्लॉक से प्रांतीय स्तर के सभी पदाधिकारियों की सहमति पर संविधान में व्यवहारिक संशोधन के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद पूर्ण सहमति के साथ पारित किये गये, जिसमें कुमाऊँ मण्डल गढ़वाल मण्डल एवं उत्तराखंड के सभी तेरह (13) जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं समस्त प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में गढ़वाल मण्डल के महिला पदाधिकारी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए! बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डी आर बाराकोटी, प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष राकेश रौधियाल, पूर्व संस्थापक सदस्य रमेश चंद्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया,पूर्व महामंत्री जितेंद्र बुटोया, प्रदेश कार्यकारिणी संगठन सचिव गणेश मर्तोलिया, उपाध्यक्ष योगेन्द्र रावत,गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष अनूप पाठक, सपना तोमर महिला उपाध्याय गढ़वाल, मधुबाला पवार उपाध्यक्ष गढ़वाल मण्डल ,सुनिता आर्या प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र ग्वासिकोटी, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर टम्टा, महामंत्री सुनिल टम्टा, संगठन मंत्री सुशील कुमार बाराकोटी, सुनील धौनी जिला अध्यक्ष बागेश्वर, महामंत्री सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार ,कोषाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष भूपाल कोहली, कोषाध्यक्ष दिग्पाल आर्या, सुभाष चंद्र, अर्जुन आगरी, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बी आर कोहली, गिरीश चंद्र, चम्पावत जिला अध्यक्ष मोहन लाल सोनियाल, जिला महामंत्री केशव चंद्र, जिला अध्यक्ष टिहरी रोशन लाल साह, महामंत्री रमेश गर कोटी, जिला अध्यक्ष देहरादून नरेश चंद्र टम्टा, चमोली जिला अध्यक्ष दिनेश शाह, पौड़ी जिला अध्यक्ष विजेंद्र आर्य, जिला महामंत्री जगदीश राठी सहित प्रांत, मंडल, जिला, ब्लॉक के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे!

