हरियाणा गणतंत्र दिवस समारोह के पावन पर्व पर डाॅ० अम्बेडकर फ्री डिजिटल लाइब्रेरी दादरी गेट भिवानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन शहीद-ए-आजम वीर ऊधम सिंह प्रदेश महासभा हरियाणा रजि. के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें समाजसेवी और समाजिक कार्यकर्ता साथियों ने भाग लिया। लाईब्रेरी के लिए भिवानी SDM महेश कुमार के प्रयास से समाज सेवी राजेराम सिंगला ने एक लाख रुपए के विभिन्न कार्य करवाऐ जिसमें मुख्य रूप से आफिस टेबल,40 कुर्सियां, खिड़कियां, अलमारी, रेलिंग,POP आदि कार्य करवाऐ गये। आज राजे राम सिंगला,सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, रायचंद, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरा, पालेराम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सम्भरवाल का स्वागत किया है। वहीं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।