द्वाराहाट (अल्मोड़ा) दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) द्वारा अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में महिलाओं, मजदूरों, किसानों और नौजवानों की एक विशाल ‘महागर्जना महारैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली तल्लीमीरई से शुरू होकर गोचर, घटगाड़ होते हुए द्वाराहाट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद महारैली आगर, नट्टगुल्ली, बवास, तिलपड़ा और भगतोला होते हुए पिनबगड़ आगरीगैर सभा स्थल पर संपन्न हुई, जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया।
महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार को घेरा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. एस. के. चौहान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज की सरकार ने देश के नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और लाचारी चरम पर है, जिसके कारण आम जनता का जीवन बेहाल हो चुका है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
रैली का संचालन और मुख्य वक्ता
इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश महासचिव मू.अमर सिंह सैनी, प्रदेश कार्यालय सचिव मू.आर. वी.राम और प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट मू.गंगा प्रसाद ने किया।
सभा को पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
• मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता: मू. बी. डी. बोरकर
• राष्ट्रीय संगठन सचिव: मू. रामकुमार
• राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: मू. अजय जीनवाल
• राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: मू. डॉ. प्रमोद कुमार

सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पीपीआईडी के राज्य मीडिया प्रभारी मू. प्रकाश आगरी, मू. रफ़ीक अहमद (जिला प्रभारी अल्मोड़ा), मू. इरशाद अंसारी, मू. राजेंद्र कुमार, मू. किसन चंद्रा, मू. डॉ. एन. आर. आर्या, मू. बची राम, मू. नीलिमा कोहली और मू. शशि प्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

