कटिहार बिहार बहुजन लेनिन जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर न्यू मार्केट कटिहार स्थित उनके स्मारक पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि माल्यार्पण किए। बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरे राम सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर (डॉ) राम प्रकाश महतो, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय नूर आलम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं मूल निवासी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर गिरिजा सिंह, बामसेफ का जिला अध्यक्षा प्रियंका, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश दास एवं शंकर दास, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के कुशवाहा कल्याण परिषद के अंकेक्षक राजेंद्र मेहता, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार विश्वनाथ राम कुशवाहा, बामसेफ के राज्य संगठन सचिव राजकमल, सदस्य अजय यादव, प्रबुद्ध व्यवसायी जयप्रकाश सिंह एवं बहुत से महिला पुरुष और बच्चे माल्यार्पण करते हुए उनके मिशन को गतिशील रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। सौ में नब्बे शोषित है, शोषित ने ललकारा है। धन-धरती-राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।