हजारीबाग दिनांक 31/3/2025 को मूलनिवासी संघ, हजारीबाग की बैठक ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मू. विभव कुमार अधिवक्ता एवं संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मू. रजनी वर्मा ने किया। बैठक में दिनांक 5/4/25 को सम्राट अशोक महान् की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में समय दो बजे से आयोजित करना निर्धारित किया गया जिसका विषय- *”सम्राट अशोक महान् की लोक कल्याणकारी नीतियां एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का महत्व”*पर प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है। बैठक में मूलनिवासी मेला का आयोजन 11-14 अप्रैल को मनाया जाने की रूपरेखा भी तय किया गया और 14/4/2025 को समापन बड़कागांव में किया जाएगा। सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मू. निशांत कु सिंहा, बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग प्रभारी गणेश यादव, मक्कम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभु रविदास, पावर विंग जिलाध्यक्ष मू. अजीत देव, बामसेफ कोषाध्यक्ष डॉ (प्रो.) भागवत अम्बेडकर, MVS पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी मू. प्रवीण प्रियदर्शी, बामसेफ जिला उपाध्यक्ष मू. अमित भारती, बामसेफ मीडिया प्रभारी मू. प्रणव प्रियदर्शी, मूलनिवासी संघ जिला उपाध्यक्ष मू. बलदेव रविदास, मूलनिवासी संघ जिला कोषाध्यक्ष मू. हीरालाल साव, मूलनिवासी संघ संगठन सचिव मू. अशोक दास, MVS सदस्य कृष्णा कुमार भारती वगैरह उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मू. विभव कुमार ने किया।


