हल्द्वानी (नैनीताल) आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 को डॉ. आंबेडकर विद्यालय, दमुवाढूंगा में डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती समारोह समिति, हल्द्वानी के तत्वावधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक दीप दर्शन ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल 2025 को ऊंचापुल, हल्द्वानी से संविधान जागरूकता दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होकर कालाढूंगी चौराहा होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क, दमुवाढूंगा तक पहुंचेगी। समिति के मुख्य संयोजक दीप दर्शन ने हल्द्वानी व आसपास के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं।
समिति के सचिव दिनेश आर्य ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे भव्यता प्रदान करें। सह-संयोजक विरेंद्र टम्टा ने समाज के सभी वर्गों से अनुरोध किया कि वे इस संविधान सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें। संरक्षक दीपक चनियाल ने इस अवसर पर कहा कि संविधान को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है, और सभी को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध ने हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अपील की कि वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ऐतिहासिक जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। यह आयोजन सिर्फ एक बाइक रैली नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान और समानता के मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएं! दीप दर्शन,दीपक चान्याल, विरेंदर टम्टा,दिनेश आर्या,मुकेश चन्द्र बौद्ध,प्रकाश चन्द्र आगरी, दीक्षित त्रिकोटी, राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, एडवोकेट गंगा प्रसाद,एडवोकेट संजय प्रसाद, आर पी गंगोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।


