हरियाणा दिनांक 4 अप्रैल 2025 को शाम 4:30 बजे गांव डोडा खेड़ी, थानेसर, हरियाणा में मूलनिवासी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लड़कों की दौड़, लड़कियों की दौड़, लड़कों की पंजा लड़ाई प्रतियोगिता, लड़कियों की पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता, लड़कियों की संगीत कुर्सी प्रतियोगिता आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को कॉपी, पेन मूलनिवासी साहित्य देकर सम्मानित किया गया। गांव के सरपंच अनिल कुमार का यह मेला लगवाने में विशेष योगदान रहा। मूलनिवासी संघ के वरिष्ठ सदस्य मूलनिवासी सुभाषचंद ने बच्चों को सम्मानित करने के लिए साहित्य उपलब्ध करवाया। इस मेले में संधीर कुमार बौद्ध उनके सहयोगी रहे। कार्यक्रम के अंत मे पंजाब सिंह, प्रवीण कुमार आदि युवा साथियों ने फीडबैक दिया कि हमें यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा आप लगातार गांव में आते रहिए हम आपके और भी कार्यक्रम लगवाएंगे।


