हरिद्वार आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला इकाई हरिद्वार द्वारा संविधान जन जागृति अभियान के तहत ग्रामसभा- टोडा खटका, जलालपुर व भगेडी मे रैली निकाली गई। उसके बाद सभा का आयोजन हुआ। मू० कृष्णपाल जिलाध्यक्ष ने संविधान पर चर्चा करते हुए कहा जब तक संविधान सुरक्षित है। तभी तक हमारे हक अधिकार सुरक्षित है। आज दिन-प्रतिदिन संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। इसलिए हमें एकजुट होकर संविधान की रक्षा करनी चाहिए। अगर संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे। बैठक में जिला उपाधयक्ष मू० भगीरथ सिंह, राज्यमहासचिव मू० के० पी० सिंह, मू० पूनम मुनारिया कोषाध्यक्ष, मू० आकाश, मू० महावीर सिंह, मू० डा० सरजीत सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।


