सुल्ताना दिनांक 11/4/2025 को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में सुल्ताना में मूलनिवासी संघ द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मूलनिवासी मेला का शुभारंभ करते हुए इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सह प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मू. निशांत कुमार सिंहा ने शिक्षा के क्षेत्र में, किसानों के हित में, स्त्री पुरुष समानता, विधवा पुनर्विवाह, समाज सुधार के क्षेत्र में उनके कार्यों को बताया गया इसके बाद संगठनिक व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। मूलनिवासी संघ की सदस्यता भी लोगों ने ग्रहण किया। प्रशिक्षण के पूर्व के कार्यक्रम में प्रस्तावना मातृ संगठन के जिलाध्यक्ष मू. रामदुलार राम एवं अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मू. रजनी वर्मा ने तथा संचालन मूलनिवासी संघ के संगठन सचिव मू अशोक दास और वक्तागण में पावर विंग के जिलाध्यक्ष मू अजीत देव, मूलनिवासी संघ के प्रदेश कार्यालय सचिव मू अलका कुमारी रहीं। प्रशिक्षण शिविर के बाद कटकमदाग प्रखंड के मातृ संगठन के संयोजक मू. धनेश्वर राम (सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर), मूलनिवासी संघ का प्रखंड संयोजक मू. नारायण कुशवाहा, मक्कम का प्रखंड संयोजक मू. अर्जुन राम एवं मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रखंड संयोजक मू. रमेश कु. दास एवं अध्यक्ष मू. भविष्य कुमार को बनाकर संगठन विस्तार की पूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में मातृ संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य मू. सुधीर कुमार, पावर विंग के जिला संगठन सचिव मू. राहुल मेहरा ,मू. सुषमा देवी, श्रीराम कुशवाहा, जितेंद्र राम, मनोज कुमार, राहुल रजक, शंकर कुमार, अनवर अंसारी, मिथलेश कुमार, शम्भु रवि वगैरह कई लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मातृ संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला प्रभारी मू गणेश यादव ने किया।




