कोटद्वार (गढ़वाल) आगामी 14 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से राजकीय ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) में कोटद्वार गढ़वाल के विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न,बाबा साहब डॉ बी.आर.अंबेडकर 134 वीं जयंती का भव्य संयुक्त समारोह प्रस्तावित है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत एवं विशिष्ठ अतिथि राजीव स्वरूप,पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज एवं जिलाधिकारी गढ़वाल मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता sc,st इम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन शिल्पकार करेंगे। डॉ अंबेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति को निम्नलिखित संगठन/संस्थाओं की सहमति प्राप्त हुई है।
{ डॉ बी आर अंबेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति में सहभागी संस्थाओं/संगठनों की सूची निम्नलिखित है }
1- शैलशिल्पी विकास संगठन मुख्यालय- कोटद्वार गढ़वाल
2- sc,st शिक्षक एसोसिएशन जिला इकाई पौड़ी गढ़वाल
3- अंबेडकर मंच कोटद्वार
4- भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला इकाई पौड़ी गढ़वाल
5- हिमालयन बोक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति जिला इकाई पौड़ी गढ़वाल
6- संत शिरोमणि रविदास समिति झंडीचौड़
7- sc,st इम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तराखंड
8- डॉ अंबेडकर जागृति समिति देवरामपुर मोटाढांग
9- संत शिरोमणि रविदास समिति खूनीबड
10- जन अधिकार मंच कोटद्वार
11- अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ
12-sc,st,obs वैचारिक महासभा उत्तराखंड
13- मूल निवासी संघ जिला इकाई पौड़ी गढ़वाल।
मान्यवर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजन समिति आपके सम्मानित समाचार पत्र/न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल को समाचार संकलन (कवरेज)हेतु सादर आमंत्रित करती है।



