
जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में दिनांक 20/07/2025 को समय 10:00 से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा बरगांव ब्लॉक सोधी शाहगंज में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी नीलम बौद्ध सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। दुसरी मीटिंग बैठक ग्राम सभा सरायख्वाजा ब्लॉक करंजाकला में समय 2:00 बजे से मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी मंजू बौद्ध सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में इन वक्ताओं ने अपने विचार रखें जिसमें मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी आनंद कुमार एलआईसी एडवाइजर सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी रामधनी सदस्य मूलनिवासी संघ, सचांलन का कार्य मूलनिवासी अनिशा बौद्ध सदस्य के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में ग्राम सभा बरगांव ब्लॉक करंजाकला में और ग्राम सभ सरायख्वाजा ब्लॉक सोधी शाहगंज में संगठन बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया। और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है। गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा किया गया।