
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा का प्रथम बार जागेश्वर विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, खोला जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य बनी हेमा गैडा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा जागेश्वर में आगमन पर क्षेत्रीय जनता भाजपा कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा मनिआगर, तोली,पनुवानौला,आरतोला गुरडाबाज, गैगहट ,धौलादेवी,दन्या ध्याडी, बसोली,भनोली, गुणादित्य आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया वही विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा हम सबके लिए गर्व की बात है आज हमारे विधानसभा जागेश्वर की खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य बनी जिला पंचायत सदस्य हेमा गैडा को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष की प्रत्याशी ही नही बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर नवाजा है इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल सिंह ,मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा,हेम चंद्र पांडे, हरीश प्रसाद ,गोधन सिंह , राजेंद्र रौतेला, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, हेमंत शाह ,खीम सिंह, हरीश नेगी,भरत जोशी आदि रहे।