
गुमखाल (कोटद्वार) गढ़वाल में स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी क्रांति दिवस 6 सितंबर 1932 की 93 वर्षगांठ के अवसर पर पौड़ी क्रांति के नायक, राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न सम्मान से विभूषित, कर्मवीर जयानंद भारतीय के सम्मान में शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा आठवां शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह सद्भावना वेडिंग पॉइंट लक्ष्मण झूला मार्ग गुमखाल में धूमधाम से मनाया गया, 6 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीना राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अवनीश नेगी पर्यावरण विद् डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी “वृक्षमित्र” वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरुण कुशल अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक भारत भूषण शाह ,भारतीय की पुत्रवधू मनूली देवी, पौत्र नरेंद्र भारतीय ने भारतीय के चित्र पर द्वीपप्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर पर्यावरणविद डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी, को शैलशिल्पी विकास संगठन के सर्वोच्च सम्मान शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान 2025 से विभूषित किया गया। साथ ही संगठन द्वारा चर्चित अंकित भंडारी कैसे के विशेष अभियोजक एडवोकेट अवनीश नेगी को भी अंग वस्त्र एवं मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि भारतीय की देश के लिए महान कुर्बानियों को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें उचित सम्मान दिया जाना चाहिए तथा उनकी जीवनी को स्कूली पाठकक्रम शामिल किया जाना चाहिए, कार्यक्रम में द्वारीखाल विकासखंड के दर्जनों गांव से लोग कार्यक्रम में पहुंचे, कार्यक्रम में नयार घाटी म्यूजिकल ग्रुप सतपुली द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के बलिदानियों को याद किया गया, कार्यक्रम में दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की समारोह को प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती,धर्म प्रकाश, राजेंद्र सिंह नेगी, ओमप्रकाश कोटला,भारत भूषण शाह, भारतीय जी की पुत्रवधू मनूली देवी, नरेंद्र भारतीय, एडवोकेट अवनीश नेगी ने संबोधित किया, इस अवसर पर संगठन द्वारा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीना राणा को मांगपत्र देकर द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय में देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी विजेंद्र रिंगोड़ी एवं संचालन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने किया, इस अवसर पर डॉक्टर सतीश प्रकाश के केशीराम निराला, शिवकुमार बिरजा, कुमारी शीतल महिपाल अमोल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र आर्य, जयदेव सिंह मानव श्रद्धानंद, सेन सिंह, प्रमोद चौधरी गीता सिंह, जानी मसी, अनुज चौधरी, प्रशांत चौधरी, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार, डॉक्टर मनोज आर्य चंद्रपाल शाह, आदि मौजूद रहे।