
अल्मोड़ा “गुरु शक्ति-न्याय शक्ति: ज्ञान से न्याय की ओर” दो दिवसीय जागरुकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक – 06/09/2025 को अधिकार मित्र-योगेश कुमार व चन्द्र प्रकाश द्वारा ग्राम- डसिधार अति दुर्गम क्षेत्र में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित व्यक्तियों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य, बाल अधिकार एवं संरक्षण, महिला सुरक्षा कानून, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता आदि विषयों के संबंध में जागरूक कर सशक्त नागरिक बनाने हेतु प्रेरित करना है एवं आगामी 13/09/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।