अल्मोड़ा बोधिसत्व परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दिनांक 6–12–2025 को ग्राम सभा तल्ली रियूनी के पंचायत घर में गरीबी एवं शैक्षिक उत्थान समिति के तत्वाधान में एक आम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सीमा अधिकारी के द्वारा मोमबत्ती जलाकर सभा का शुभारंभ किया गया तथा बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूरन शिल्पकार के द्वारा बाबा साहब की जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बाबा साहब के दिए पहले मंत्र ” शिक्षा” को लेकर गंभीर होने की बात कही तथा शिक्षित होने के लिए आज भी वंचित वर्ग में गरीबी एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है जो की एक गंभीर चिंता का विषय है। सभा में इस बात पर जोर दिया गया की वंचित वर्गों को हर हाल में गरीबी से लड़ना होगा तभी समाज शिक्षित हो पाएगा। सभा का संचालन राजेंद्र राम ने किया। सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज आर्य, आनंदनाथ गोस्वामी, रमेश चंद्र, अरविंद अधिकारी, बची राम आदि ने अपने विचार रखे। सभा में हरीश राम, राधे राम, पंकज कुमार, किशोर राम, बहादुर राम, जगदीश आर्य, जफर खान, मधन सिंह, महिपाल गोस्वामी, मुन्नी देवी, लीला देवी, मधुली देवी, प्रभा देवी, देवकी देवी ,गांगुली देवी, भवानी देवी, अंबुली देवी, हेमा देवी, चंपा देवी आदि मौजूद रहे।

