फिल्लौर पंजाब आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को दाना मंडी फिल्लौर में बामसेफ का राष्ट्रीय अधिवेशन लगातार जारी है, आज राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन था, दूसरे दिन अनेक विषयों पर चर्चा आयोजित की गई। बामसेफ संगठन के विस्तार और बाधाओं के निवारण पर विस्तार से चर्चा की गई, इस सत्र की अध्यक्षता एन गंगाधर ने की, दूसरे सत्र में अपना लोकतांत्रिक विकल्प स्वयं बनाओं, पंजाब से बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर का मार्गदर्शन, बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर 27 अक्टूबर 1951 से 29 अक्टूबर 1951तक जालंधर, लुधियाना और पटियाला का दौरा किया था तथा 4 महत्वपूर्ण भाषण भी दिए थे,इन भाषणों के माध्यम से बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने बहुजन समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया था। पंजाब में सामाजिक क्रांति का कारवां: पुरखों की विरासत और वर्तमान की पूंजी पर गहन चिंतन पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बामसेफ के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रीयकरण का एजेंडा और बामसेफ के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बामसेफ ने भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण अभियान चलाया है। इसके माध्यम से पूरे देश भर में संविधान प्रबोधक बनाने का काम कर रहे है। इस अभियान के माध्यम से घर घर,गली मौहल्ले, शहरों में जन जागृति और जनसंपर्क अभियान जारी है। इस प्रक्रिया में जन-मानस को एकमत और एकजुट करने का अभियान जारी है। संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखकर आज इस एजेंडे पर गहन चर्चा की गई,इसकी सफलता के लिए बामसेफ के कार्यकर्ता निजीकरण का विरोध करके सम्पूर्ण राष्ट्रीयकरण का आंदोलन मजबूत करेंगे। किसान आंदोलन पर ऐतिहासिक किसान आंदोलन की उपलब्धियां और भविष्य की चुनौतियों पर कल किसान संगठनों और आंदोलन से जुड़े अनेक किसान नेता कल इस विषय पर चर्चा में भाग लेंगे, पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजोवाल, प्रोफेसर सुभाष सैनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, शिफत खान नेता मेवाती किसान मोर्चा, डॉ विनोद आर्या पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय भंटिडा, सुरेश कौथ किसान नेता हरियाणा इस विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और किसान व मजदूरों की आपसी एकता व तालमेल पर आगामी भूमिका भी निर्धारित की जाएगी। इस सत्र की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश द्रविड़ करेंगे। अधिवेशन में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एल ध्रुव, संगठन सचिव संजय मोहिते, शर्मिष्ठा गौतम,एम डी चंदनशिवे, मूलनिवासी सभ्यता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ के एस चौहान, पुष्पराज दहिवले, कुलविंदर लाल, संगीता सिंह,मैडम बलजिंदर कौर, सोढ़ी राम झल्ली, सरदार सुरेंद्र सिंह,आलोक कुमार, संधीर बौद्ध,बी डी बोरकर,आर के गहलावत, जोगेंद्र सिंह,दयाराम,जावेद पाशा, सुभाष चन्द्र दास,एस एस धम्मी, अंतरराष्ट्रीय जाट सेना के सुभाष चंद्र कुंडु, अभियान पत्रिका के सम्पादक एडवोकेट राजेश कापड़ो, बहुजन संघर्ष के सम्पादक जितेन्द्र कुमार,पवन गुरदासपुर आदि भी उपस्थित थे।

