कोटद्वार गढ़वाल सामाजिक संस्था एक्शन फ़ॉर ह्यूमन एक्सेलेंस एंड डेवलोपमेन्ट (AHEAD) की एक गोष्ठी का आयोजन सिद्धबली मंदिर परिसर में हुई, गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार व संचालन प्रमोद कुमार चौधरी ने किया। कोटद्वार में विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रही सामाजिक संस्था एक्शन फॉर हुमन एक्सीलेंस एंड डेवलपमेंट [AHEAD] ने अपनी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को गर्म कंबलों का वितरण संस्था के फाउंडर डॉ. धीरेंद्र कुमार एवं संचालक कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमोद कुमार चौधरी, राजेंद्र सिंह पाल, गीता सिंह, सरोज खेतवाल, राजेश रावत, डॉ. रमाकांत कुकरेती आदि उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और हर वर्ष असहाय व जरूरतमंदों की मदद के लिए अभियान चलाती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि “इन दिव्यांग बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली पूंजी है। हमारी संस्था का यह छोटा सा प्रयास है और समाज के हर वर्ग को आगे आकर इन बच्चों का हाथ थामना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान 20 से अधिक बच्चों को कंबल वितरित किए गए। बच्चों के परिजनों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रही है।

