नागपुर (महाराष्ट्र) नागपुर D.K. Khaparde Memorial Trust द्वारा बामसेफ संस्थापक यशकायी डी.के. खापर्डे की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 6वां स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार, 01 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक Dr. Babasaheb Ambedkar Auditorium, दीक्षाभूमि, नागपुर में संपन्न हुआ।
इस वर्ष व्याख्यान का विषय था – “भारतीय समाज परिवर्तन में ‘समानता’ की भूमिका”।
विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में Dr. Krishnaswami Dara, एसोसिएट प्रोफेसर, Jamia Millia Islamia, नई दिल्ली ने विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और समानता की अवधारणा को भारतीय समाज के परिवर्तन का मूल आधार बताते हुए ऐतिहासिक एवं समकालीन परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन बी.डी. बोरकर ने की। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एक्स-ऑफिसियो ट्रस्टी आर.एल. ध्रुव की विशेष उपस्थिति रही। ट्रस्टी एस.आर. मौर्य, एन. गंगाधर एवं दयाराम भी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यशकायी डी.के. खापर्डे के सामाजिक योगदान को स्मरण किया तथा समानता आधारित समाज निर्माण के संकल्प को दोहराया।
अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

