कोटद्वार गढ़वाल शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य द्वारा एक बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड का आरक्षित वर्ग वर्षों से उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण बहाल किय जाने एवं उपनल के माध्यम से बैकडोर से असंवैधानिक ढंग से हो रही एंड्री के मामले में वर्षों से संघर्ष कर रहा है, उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड sc,st एम्पलाइज फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक वरिष्ठ कर्मचारी नेता मदन शिल्पकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग से मुलाकात कर उक्त विषयो को मजबूती के साथ रखा गया।
आर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश के आरक्षित वर्गों के कार्मिकों एवं सामाजिक संगठनों को प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण बहाल कराए जाने के लिए निर्णायक संघर्ष का रास्ता चुनना चाहिए, साथ ही उपनल के माध्यम से हो रही नियुक्तियों में भी आरक्षण लागू किय जाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन की तरफ से एक मांग पत्र जिसमें पदोन्नति मे आरक्षण और उपनल बैकडोर एंट्री को लेकर एक ज्ञापन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली को सोंपा गया और उनसे फेडरेशन की उक्त समस्याओं को निराकरण करने हेतु अपेक्षित कार्यवाही की जाने की मांग का शैलशिल्पी विकास संगठन स्वागत करता है। मांग पत्र देने के लिए फेडरेशन के संरक्षक एवं संस्थापक मदन शिल्पकार, महासचिव सुनीत सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे,उक्त ज्ञापन प्रेषण के समय उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

