नानकमत्ता (उद्यम सिंह नगर) महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता के स्वयंसेवी कपिल सिंह राणा का चयन 17 से 22 मार्च 2026 तक दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाले 9वें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव, 2026 में प्रतिभाग हेतु किया गया है। यह महोत्सव राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चुमुकेदिमा, दीमापुर (नागालैंड) में आयोजित होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखंड द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार कपिल सिंह राणा उक्त कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे भीम सिंह राणा के पुत्र हैं और महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता के सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० अंजला दुर्गापाल ने छात्र के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कपिल सिंह राणा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ० रवि जोशी बतौर टीम लीडर इस महोत्सव में प्रतिभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर प्रो. मृत्युंजय शर्मा, डॉ० निवेदिता अवस्थी, डॉ० ममता सुयाल, डॉ० चम्पा टम्टा, डॉ. उमेश जोशी, डॉ० ललित बिष्ट, डॉ. स्वाति लोहनी, डॉ. मंजुलता जोशी, डॉ. निशा परवीन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. दर्शन सिंह मेहता, डॉ. शशि प्रकाश सिंह, डॉ. निशा आर्या, डॉ. आशा गढ़िया, महेश कन्याल, राम जगदीश सिंह, विपिन थापा, सुनील कुमार तथा संतोष चन्द, छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

