चौखुटिया (अल्मोड़ा) आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को मूल निवासी संघ द्वारा बी एस फोर जन चेतना कार्यक्रम रामपुर चौखुटिया में आयोजित किया गया। जिसमें पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ० प्रमोद कुमार ने बी एस फोर ( भारतीय, संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन ) कार्यक्रम के उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मूल निवासी संघ के राज्य उपाध्यक्ष प्यारेलाल, जिला सह प्रभारी प्रताप राम, मूल निवासी सदस्य प्रकाश चंद बौद्ध, नंदकिशोर, विनोद प्रधान, उमाशंकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल व अध्यक्षता विनोद कुमार द्वारा किया गया। बैठक में पी एस ए कमेटी का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष बाली राम चुने गए। कार्यक्रम में बलवंत राम, आनंद राम, बिमला देवी, चंपा देवी, दीपक राम, सोनू देवी, प्रेम राम, वीरेंद्र कुमार, मोहन राम, हीरा देवी, रजनी देवी, तुलसी देवी, जमुना देवी, अम्बुली देवी, दीपा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी आदि लोग मौजूद रहे।

