हल्द्वानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की जिला इकाई नैनीताल की ओर से बुधवार, 18 नवंबर 2026 को हल्द्वानी में पीपल्स मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से इंजीनियर ललित कुमार के खिलाफ जारी जिला बदर के आदेश को निरस्त करने तथा उन्हें झूठे मामले में निर्दोष बताए जाने के संबंध में उचित कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से उत्तराखंड के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित प्रकरण पर निष्पक्ष विचार करने और न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के अवसर पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की जिला इकाई नैनीताल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

