अल्मोड़ा दिनांक 03/04/2026 को विकास खंड धौलादेवी के सभागार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महासभा द्वारा एक ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए आपसी सहमति को बढ़ावा दिया। इस प्रेरणादायक बैठक का नेतृत्व अध्यक्ष बहादुर राम ने किया। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अम्बेडकर जन्म दिवस पर व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धौलादेवी विकासखंड के प्रांगण में अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने यह भी निर्णय लिया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि यह जयंती सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन सके। बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिला पंचायत प्रतिनिधि क्वेर्टी, वीना दीवान राम, जिला पंचायत प्रतिनिधि डुगरा कमलेश्वर, महिपाल प्रसाद, बचीनगर ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी, पूर्व प्रधान पाली दया किशन, प्रकाश भारती, प्रधान भेंटा बडौली मनोज माडमी, प्रधान प्रतिनिधि माडम एडवोकेट राज कमल, गणेश प्रसाद पूर्व प्रधान चामी, राजेन्द्र प्रसाद प्रधान काफली, कमल किशोर प्रधान चामी, भूपाल प्रसाद प्रधान चौडुगरी, यमुना प्रसाद प्रधान पाली, सूरज कुमार प्रधान दौलीगाड, अंजली आर्य प्रधान मनिआगर, जगदीश प्रसाद पूर्व प्रधान चौसाला, दिनेश राज सारथिक फाउंडेशन अल्मोड़ा, सुनील भोज अल्मोड़ा, जगदीश लाल खोला, योगेश कुमार भेंटा बडौली, विजय कुमार पोखरी, महेंद्र लाल आरतोला, पप्पू राम वीना, प्रकाश राम वीना, सुंदर लाल मनिआगर, कृष्ण कुमार दुनाड आदि मौजूद रहे।

