बागेश्वर आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशों के क्रम में शनिवार को अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के अंतर्गत सुरक्षित पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, कांग्रेस के प्रतिनिधि गोबिंद गिरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

