द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को आगरीगैर (बैरती) में भगतोला मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशकायी तारीराम के 98वीं जयंती पर एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र सामाजिक कार्यकर्ता व संचालन एडवोकेट अशोक कुमार द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट डॉ० प्रमोद कुमार ने कहा उनके पिता यशकायी तारी राम एक मानवतावादी विचारधारा के व्यक्ति थे जो समतामूलक अंधविश्वास रहित नशा मुक्त समाज निर्माण की कार्य योजना जो आडंबर रहित रचनात्मकता युक्त जीवन की मिशाल थे। कार्यक्रम को एडवोकेट अशोक कुमार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बैरती, प्यारेलाल राज्य उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ, पत्रकार सुरेश लाल आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रफीक अहमद जिला प्रभारी पीपीआईडी, मूलनिवासी चंदन जिला प्रभारी पीपीआईडी नैनीताल, प्रताप राम सहप्रभारी मूलनिवासी संघ अल्मोड़ा, प्रकाश चंद्र बौद्ध महामंत्री बी० आर० अंबेडकर समिति द्वाराहाट, भोला चंद्र, अम्बीराम, प्रकाश चंद्र आगरी, विधानरत्न, राम अवतार, संजय कुमार, कमला आगरी, आदित्य रत्न आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में यशकायी तारी राम के जीवन संघर्ष पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

