देहरादून पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPI’D) का उत्तराखण्ड राज्य की वर्ष 2026-28 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन, राजधानी देहरादून में संपन्न हुआ। जिसमें कर्मठ, अनुभवी एडवोकेट परमानंद बेनीवाल को राज्य अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सांसद प्रत्याशी मू. अमर सिंह सैनी को राज्य महासचिव चुना गया। इसके अलावा 19 अन्य सदस्यों को अलग अलग पदो की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें, तुलसी, चंदन राम, सुरेशी कोहली को राज्य उपाध्यक्ष व रामपाल सिंह को प्रवक्ता तथा अजय कुमार, शिवकुमार, सुधीर कुमार, रफीक अहमद को संघठन सचिव, आर बी राम कार्यालय सचिव, केपी सिंह प्रशिक्षण सचिव, नरेंद्र सिंह गौतम वित्त सचिव, प्रकाश चंद आगरी मीडिया प्रभारी एवं हरीश मौर्य, दिगंबर सिंह, श्याम सिंह, जमील अहमद, भारत सिंह, एडवोकेट भूपेंद्र लाल, पूनम मुनारिया को राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने प्रतिबद्घता लिए की आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सभी 70 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। सभा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम, PYF के राष्ट्राध्यक्ष मू.ललित कुमार पूर्व राज्य अध्यक्ष हरीश मौर्या, पूर्व महासचिव के पी सिंह के अलावा लगभग 30 लोग मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता मू. डॉ.प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की और नयी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

