अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, देहरादून द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जारी 920 पदों की भर्ती विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति एवं महिला आरक्षण के संवैधानिक प्रावधानों की गंभीर अनदेखी होने के कारण आज पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई अल्मोड़ा ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड शासन देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि उक्त भर्ती विज्ञप्ति की तत्काल उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। अनुसूचित जाति वर्ग को निर्धारित 19% के अनुसार समुचित पद आवंटित किया जाए। महिला आरक्षण को सभी वर्गों एवं सभी जनपदों में क्षैतिज रूप से लागू किया जाए। आरक्षण रोस्टर को सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। तथा भविष्य में ऐसी विसंगतियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश लाल, नरेश चंद्र, कुंवर राम राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद है।

