दिनांक 13 मई 2026 को डॉ. के. खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक नए भवन निर्माण की आधारशिला समारोह का आयोजन किया गया। यह आधारशिला यशकाई डॉ. के. खापर्डे के 85वें जन्मदिवस के अवसर पर रखी गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मूलनिवासी बी.डी. बोरकर ने अपने कर-कमलों द्वारा भवन की आधारशिला रखी। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक विकास एवं जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह भवन भविष्य में सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य एस.एल. प्रजापति (बाबाजी), बी. के. साह, आर. के. सोनी एवं एस. एस. सांधिया उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन 13 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

