रुद्रप्रयाग अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष मलक राज एवं रा. प्रा. वि. फेंगू में प्रधानाध्यापक उर्मिला राज की पुत्री शबनम राज का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस के परीक्षा परिणाम में उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। शबनम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व सगे संबंधियों को दिया है। शबनम ने कहा अगर कोई भी कार्य सत्य निष्ठा व ईमानदारी के साथ अगर किया जाए तो कोई भी मुश्किल आसान हो जाती है। शबनम को उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

