पिथौरागढ़ डॉ अंबेडकर छात्रावास पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से शिक्षा प्राप्त कर उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ प्रदीप प्रसाद का जो बीपीएल परिवार से तालुका रखने वाले प्रदीप प्रसाद ग्राम बलतीर थल तहसील डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी हैं बहुत गरीब परिवार से संघर्ष करते हुए राजकीय लक्ष्मण सिंह महर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान एमएससी b.ed के छात्र रहे हैं कठिन परिश्रम करते हुए वन विभाग में क्षेत्राधिकारी पद पर कार्यरत होने के उपरांत उनका चयन शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पद पर राजकीय इंटर कॉलेज बास बगड़ पिथौरागढ़ में सेवारत थे माता मालती देवी एवं पिता चंद्र राम घरेलू काश्तकार के रूप में कठिन परिश्रम करते हुए उन्होंने परिवार के तीन बच्चों को उच्च शिक्षा देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है प्रदीप के बड़े भाई प्राइवेट कंपनी में सेवारत हैं बहन का विवाह उच्च शिक्षा एम ए b.ed शिक्षा के उपरांत हुआ है बड़े भाई का परिवार के लिए बहुत सराहनीय सहयोग प्रेरणादाई रहा है क्षेत्र के लिए यह परिवार प्रेरणा का स्रोत है। उनके उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर डॉक्टर अंबेडकर संयुक्त विकास समिति, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन बामसेफ मूल निवासी संघ डॉ आंबेडकर छात्रावास संघ के अलावा अनेक संस्थाओं के सदस्यों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की है बधाई देने वालों में डॉक्टर महेश मुरारी, गोपाल राम सिरोला, गिरीश प्रसाद, अनिल कुमार बी आर कोहली प्रमोद कुमार टम्टा पुष्कर टम्टा धर्मेंद्र टम्टा नवीन कोली, गोविंद राम गौतम, गजेंद्र सिंह बौद्ध, देवेंद्र कुमार टम्टा, गोविंद आर्या, योगेश लोहिया, राजेश कुमार, नवीन कुमार, पंकज कोहली, उमा मुरारी, मुन्नी, मंजू टम्टा, आरती गौतम आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संपूर्ण परिवार को बधाई दी है। और अपेक्षा की है शिक्षा के क्षेत्र में आपका अभूतपूर्व योगदान रहेगा।

