नैनीताल उत्तराखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस आलोक कुमार वर्मा ने एक अप्रत्याशित प्रशासनिक घटनाक्रम में उत्तराखंड हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इस निर्णय की घोषणा की है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जस्टिस वर्मा का यह इस्तीफा 30 अप्रैल 2026 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जस्टिस वर्मा का इस्तीफा भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुरूप दिया गया है।

