हल्द्वानी आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को हल्द्वानी महानगर के बी0 आर0 आंबेडकर आदर्श विद्यालय दमूवाढूंगा में विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जी0 आर0 आर्या द्वारा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ0 प्रमोद कुमार संपादक वंचित स्वर मीडिया हाउस उत्तराखंड एवं नीलिमा कोहली, सुशीला बौद्ध मौजूद रहे। विश्व मूलनिवासी दिवस की विचार गोष्ठी का संचालन मूलनिवासी एडवोकेट गंगा प्रसाद द्वारा किया गया। जिसमें वरिष्ठ मिशनरी वक्तागणों द्वारा मूलनिवासी दिवस की विषय पर चर्चा और संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व मूलनिवासी दिवस हर वर्ष मनाए जाने एवं बोल 85 हम भारत के मूलनिवासी तथा भारत में मूलनिवासियों की स्थिति एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी द्वारा संविधान में दिए गए संवैधानिक मौलिक अधिकारों एवं विभिन्न वर्गों को दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर भी चर्चा की गई। आज विचार गोष्ठी में हरी प्रसाद लोहिया, जी0 आर0 टम्टा, नफीस अहमद भीम आर्मी, प्रेम राम, सुरेश चंद्र ग्वासकोटी, गोपाल राम गयसाकोटी, अविनाश कुमार पीलीभीत से आर0 बी0 राम रुद्रपुर, डी0 एन0 नाथ, चंदन राम, प्रेम कुमार, सुधीर कुमार, बहादुर राम, बालकिशन, मूलनिवासी राजन प्रताप सहित दर्जनों मिशनरी साथी मौजूद रहे।

