गुजरात बामसेफ गुजरात राज्य के साबरकांठा ज़िला का BS4 क्लस्टर अधिवेशन दिनांक 08 अगस्त 2026 शनिवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। बामसेफ और ऑफ शूट विंग्स के सभी कार्यकर्ता ने टीम वर्क से काम किया और अधिवेशन को सफल बनाया। जिसमें उद्घाटक मू. डॉ. अयाज़ अहमद, प्रोफेसर-यूनाइटेड वर्ल्ड स्कूल ऑफ़ लॉ, कर्णावती यूनिवर्सिटी, गांधीनगर तथा मुख्य अतिथि मूल. राजू सोलंकी, अहमदाबाद रहे और अतिथि विशेष मू, एडवोकेट कमल वाघेला अहमदाबाद एवं किशोर निनामा रहे। क्लस्टर अधिवेशन में निम्न विषयों पर चर्चा हुई।
(१)” _राष्ट्रीयकरण_ का पैगाम – निजीकरण पर लगाम ,अर्थात राष्ट्रीयकरण से लोकतांत्रिक राज्य समाजवाद की ओर”
(२) ” मूलनिवासी बहुजन संगठनों की एकता के बुनियादी सिद्धांत और कार्यक्रम”
विषय की अध्यक्षता
मूलनिवासी संजय मोहिते, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ ए के दिवाकर, राष्ट्रीय प्रचारक बामसेफ ने की और विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया।

