हल्द्वानी (नैनीताल) आज हल्द्वानी महानगर में 26 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के अंबेडकर कहे जाने वाले मुंशी राय बहादुर हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें सभी वक्तागणों द्वारा मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के जीवन दर्शन एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य सामाजिक कार्यों एवं उनके द्वारा किए गए आंदोलन के विषय में प्रकाश डाला गया साथ ही उनके द्वारा डेढ़ सौ विद्यालय खुलवाने एवं अनुसूचित समाज के युवाओं हेतु पायनियर फौज में 5000 लोगों की भर्ती करने हेतु तथा उनसे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेने की बातें वक्ताजनों द्वारा की गई तथा ब्रिटिश हुकूमत में उन्हें राय बहादुर की उपाधि से नवाजा गया था। तथा उनके द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को गोलमेज सम्मेलन से पूर्व तार भेजा गया था जिस कारण बाबा साहब को सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति मिलने से दलितों वंचितों के संवैधानिक अधिकार दिलवाए गए थे आज उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, मूलनिवासी एडवोकेट गंगा प्रसाद प्रदेश संगठन सचिव, चंदन मूलनिवासी प्रदेश उपाध्यक्ष, तुलसी देवी, योगिता दीप, यश कुमार, पंकज कुमार, आकाश चंद्रा, गौरव कुमार, दीपक चन्याल, सहित पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारी जन मौजूद रहे।

