देहरादून आज दिनांक 30-08-2026 को स्थान-प्रेस क्लब परेड ग्राउंड देहरादून में प्रातः 11 बजे मुंशी हरिप्रसाद टम्टा उत्तराखंड के अम्बेडकर को समर्पित 25वाँ बामसेफ राज्य अधिवेशन उत्तराखण्ड में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता डा० अशोक सहोता एवम मुख्य वक्ता माया शंकर कौशल CEC सदस्य नई दिल्ली, मुख्य अतिथि कान्ता प्रसाद सेवानिवृत्त जज, विशिष्ट अतिथि साहिल सिंह तंवर राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय समाज संगठन महासंघ ,कार्यक्रम का उदघाटन विनोद कुमार आर्य उपायुक्त शहरी विकास देहरादून द्वारा किया गया।
सभी अतिथियों द्वारा अपने वक्तव्य में वर्तमान समय में उत्तराखण्ड प्रदेश में अनुसूचित जातियों व अल्पसंख्यकों के विरुद्ध बढ़ते अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सरकार द्वारा बड़ी कार्यवाही न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही OBC की जनगणना न करने, बैकलाग के पद न भरना, इरसाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक न करना, NEET पेपर लीक होना देश में बेरोजगारी एवं भुखमरी की समस्या पैदा करना, देश के लोकतंत्र में EVM हटाने एवम SIR के माध्यम से चुनाव आयोग के पक्षपात रवैये से चुनाव कराकर लोकतंत्र समाप्त करना, पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करना आदि पर चिन्ता व्यक्त कर विस्तृत चर्चा की गयी।
वक्ताओं के क्रम में विनोद कुमार आर्य, कान्ता प्रसाद, डा० अशोक सहोता, डा० अभय शेखर कोकिल CEC सदस्य बामसेफ, हरीश गौतम, अम्बिका लाल आजाद, आर० पी० अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रचारक, साहिल सिंह तंवर, डा० गोविन्द सिंह गढिया, शेखर नेगी, भँवर सिंह, उमेद सिंह चौहान, विजयपाल माथस, मेहरचन्द कुटियाल, डा० सन्दीप, धीरजमुनी शाह, रेशम प्रकाश शाह, नौबहार सिंह, सतीश कुमार, रिंकू बाबा, दिनेश लाल, पास्टर सुरेन्द्र कुमार, दिलबर उस्मानी, लजिता, बबीता, अनीता, धर्मेन्द्र कुमार (रिपोर्टर MNTV), तुलसी मेहरा , जगरामी देवी, सुशीला देवी, शेर बहादुर चन्द आदि मौजूद थे। सभा का संचालन विजयपाल सिंह माथस प्रदेश महासचिव द्वारा किया गया।

