हल्द्वानी (नैनीताल) आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर में डी.के. खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय संस्थापक तथा पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी बी.डी. बोरकर के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर आदर्श विद्यालय, दमुवाढूंगा में मूलनिवासी समाज एवं फुले-अंबेडकर विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में समाज में जन्मे महापुरुषों के जीवन परिचय, उनके विचारों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू कराने के विषय पर चर्चा की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में मूलनिवासी समाज की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मूलनिवासी समाज के लोगों को महापुरुषों की विचारधारा से जोड़ना, संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाना रहा। शिविर में फुले-अंबेडकर विचारधारा के प्रचार-प्रसार और समाज के हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
इन प्रमुख लोगों ने की सहभागिता
प्रशिक्षण शिविर में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूल निवासी डॉ. प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मूल निवासी चंदन, जी. चंद्रा बौद्ध, अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जी.आर. टम्टा, प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद, दीपक चन्याल, आर.आर. लोहिया मूलनिवासी संघ के प्रतिनिधि, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मूल निवासी तुलसी, इरशाद अंसारी, अंशुमान सिंह, खलीकुर रहमान, नवल किशोर आर्य, मनोज कुमार, सुमन, सुशील, एडवोकेट राजेंद्र कुटियाल, जगदीश प्रसाद, गोपाल राम गवसाकोटी, प्रेम राम आर्य, नंदा वल्लभ, गजेंद्र पाल सिंह, धनीराम, भवन टम्टा, प्रेम राम टम्टा और सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में फुले-अंबेडकर विचारधारा के समर्थक, मूलनिवासी समाज के लोग तथा पीपल्स पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और मूलनिवासी समाज की राजनीतिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

