रांची आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बामसेफ के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर आज रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर उन्हें अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिवेशन के आयोजन में प्रशासनिक एवं आर्थिक स्तर पर सहयोग करने की बात कही। उनके इस सकारात्मक आश्वासन से अधिवेशन के आयोजन को लेकर सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
इस अवसर पर कविंदर सर, एस.डी. राम सर, रंजन चौधरी सर, प्रेम प्रकाश सर, गौतम सर, द्वारिका दास, धनंजय उरांव एवं संजय महली सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
बामसेफ के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर संपर्क एवं सहयोग की पहल की जा रही है। इस मुलाकात को अधिवेशन की तैयारियों को आगे बढ़ाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

