चमोली उत्तराखंड के चमोली जिले में 30 अक्टूबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटने के बाद हड़कंप मच गया है शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र के आसपास चांई और थेंग गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी छह लोगों की मौत होने की सूचना मिली है।

