हल्द्वानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक महानगर हल्द्वानी की ओर से 14 नवंबर 2026 को लाइन नंबर-17 स्थित गफरान मस्जिद के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक जनजागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का नेतृत्व प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला प्रभारी नैनीताल एडवोकेट गंगा प्रसाद ने किया। इस दौरान भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने, राज्य के श्रमिकों को उचित पारिश्रमिक दिलाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा अल्पसंख्यक समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ब्रजेश कोहली एवं समाजसेवी असलम मौजूद रहे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष इरशाद अंसारी एवं रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। बैठक में डॉ. असलम साहब, समाजसेवी मोहम्मद दानिश, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद अनीश, आफताब, साहिल सहित कई अन्य साथी उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक समानता, संवैधानिक अधिकारों, श्रमिकों के सम्मान और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही संगठन को महानगर स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

