देहरादून पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वावधान में राज्यभर में पीपल्स लेबर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार और अन्य श्रमिक नेताओं पर पूंजीपतियों की मिलीभगत से जिला बदर की कार्रवाई और राज्य के विभिन्न विभागों, उद्योगों में मज़दूरों पर शोषण और अन्याय के खिलाफ़ राज्यपाल के नाम जिला बदर आदेश को निरस्त करने के लिए PPID के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम और राज्य अध्यक्ष परमानंद बेनीवाल के नेतृत्व में देहरादून जिला अधिकारी कार्यालय पर दिनांक 18 नवंबर 2026 को ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर उपस्थित रहे राज्य कोषाध्यक्ष नरेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष सिताब सिंह।
इस मौके पर मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष मगन सिंह, जिला प्रभारी रीता सिद्धार्थ, दिगंबर सिंह, हर्ष पाल आदि उपस्थित रहे।

