ऊधम सिंह नगर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की ऊधम सिंह नगर जिला टीम ने इंजीनियर ललित कुमार को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद की है। पार्टी पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिला बदर आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि इंजीनियर ललित कुमार के विरुद्ध की गई जिला बदर की कार्रवाई की निष्पक्षता से जांच की जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित आदेश को निरस्त किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के ऊधम सिंह नगर जिला उपाध्यक्ष एवं मूल निवासी इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव मूल निवासी अमर सिंह सैनी, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश मौर्य, जिला महासचिव सहित विभिन्न मजदूर संगठनों के अनेक लोग जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र उचित कदम उठाने की अपील की।

