हल्द्वानी साप्ताहिक वंचित स्वर के सह-संपादक जीवन शिल्पकार शनिवार को ज्योति के साथ वैवाहिक परिणय सूत्र में बंध गए। इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों, सगे-संबंधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर साप्ताहिक वंचित स्वर के संपादक एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राज्य संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश आगरी, इंजीनियर विनोद कुमार, साप्ताहिक इंडियन शिल्पकार हुंकार के संपादक प्रकाश चंद्र आर्य, ललित कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवदंपति को बधाई देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
सभी शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े के जीवन में प्रेम, विश्वास, आपसी सहयोग और खुशहाली सदैव बनी रहने की कामना की।
साप्ताहिक वंचित स्वर परिवार की ओर से भी नवदंपति को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

